Tuesday, November 10, 2009

pyar ki shayari


जब तुम्हारी गाड़ी छूट गई,
ऐसा लगा हमारी साँस टूट गई,
के कुछ पल की खुशी के बाद,
किस्मत हमसे फिर रूठ गई।

***************************

वक्त के साथ ज़माना बदलता गया,
दिन बीते और मौसम बदलता गया,
कितनो ने प्यार किया और छोड़ दिया,
पर हमारे प्यार का करवा यूँही चलता गया।

**********************************

हम चाहते है आपको क्या पता आपकी चाहत मिलेगी,
सोचा आपको मिलने के बाद ही राहत मिलेगी,
पर रात गुजर गई करवटें बदलने में,
लगता है आपके इकरार के बाद ही हमें नींद मिलेगी।

***************************************

मिलता है मोती सागर की गहराई में,
चमकते है तारे आसमान की ऊँचाई में,
जब रूठ जाते हो आप हमसे,
हम डूब जाते है अपनी ही तन्हाई में।

***************************************

ये रिश्ते तो कांच के होते है,
जो पल भर में टूट जाते है,
पर हमारा रिश्ता तो रेशम का डोर है,
जिसके एक ओर आप और दूसरी ओर हम है।

**************************************

ज़िन्दगी में ना जाने क्यों इतना गम मिला,
ज़िन्दगी के मोड़ पर हर दम मिला,
लेकिन कोई शिकवा नही ऐसी ज़िन्दगी से,
क्यों की हर गम में आप जैसे दोस्त का साथ मिला।

***************************************

वो शेर था आपका या आपके दिल की कहानी,
लगता है कटी नही वो मुलाकात सुहानी,
जब उतरते है दिल के लफ्ज़ कागज़ पे,
तब लगता है फिर किसी दिल ने दी है क़ुरबानी।

***************************************

कभी खुदा की रेहमत तो कभी क़यामत देखी,
कभी रात को चाँद की रौशनी तो कभी धुप में बरसात देखी,
संसार में बढ़ रही प्यार मोहब्बत देखी,
पर उनकी आँखों में अपने लिए सिर्फ़ नफरत देखी।

*****************************************

कई फ़साने कई तराने हुए,
किसी के हम दिवाने हुए,
हमने बहुत कोशिश की उसे पानी की,
और वो हमसे ही बेवफा हुए।

*****************************************

ज़िन्दगी ने हमें बहुत दुःख दिया,
लेकिन सारा दुःख हमने बहादुरी से सहा,
पर टूट गए हम,
जब किसी अपने ने ही हमें धोका दिया।

****************************************

ज़िन्दगी बिन आपके वीरान है,
आप ही तो हमारी जान है,
आप होते हो तो बस आप ही का जीकर होता है,
वरना हमारी तरह हमारा दिल भी बेजुबान है।


****************************************


जब आसमान रोता है तो बरसात होती है,
और लोगो के चेहरों पर खुशी होती है,
लोगो के दिल को तो मिलती है ठंडक,
पर उन्हें क्या पता ये ठंडक किसी के दिल की आग होती है


*****************************************

हर किसी के दिल में कोई ना कोई गम होता हे,
उस गम का साया हर दम होता हे,
गम मिटने के लिए खुशी की जरुरत होती हे,
पर खुशी के लिए बहुत कुछ खोना होता हे।

*****************************************

आप हँसते रहो हँसाते रहो,
यूँही जिंदगी में मुस्कुराते रहो,
आपकी हँसी पर चलती हे किसीकी धड़कन,
कही रो दिए तो उसकी धड़कन बंद ना हो।

*****************************************

एक नदी के दो किनारे बन गए,
एक आसमा में कई सितारे बन गए,
जब हुई मुलाकात आपसे,
पता ही नहीं चला कब आप ज़िन्दगी से प्यारे बन गए

*******************************************

---------शायर -- राहुल

2 comments:

  1. hey! nice poems ya.. a good collection of beautiful poetry. keep postin.

    ReplyDelete
  2. Interesting and Love Shayari Shared by You. Read प्यार की स्टोरी हिंदी में and Hindi Love Story in Hindi. Thank You.

    ReplyDelete